26 Apr 2024, 10:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऑस्कर अवॉर्ड 2017..एक बार फिर रेड कार्पेट पर छा गईं प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 3:14PM | Updated Date: Feb 27 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड गलियारों में भी खासी चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार ऑस्कर 2017 में प्रियंका ने अपनी आकर्षक मौजूदगी दर्ज कराई।
 
रेड कारपेट पर सफेद पोशाक में पीसी का अंदाज बेहद लुभावना था। 89 वें ऑस्कर अवॉर्ड में ली गई तस्वीरों को 'बेवॉच' स्टार ने फैन्स के साथ बिंदास तरीके से शेयर किया।
 
वैसे यह पहला मौका नहीं जब प्रियंका ने ऑस्कर के रेड कारपेट पर दस्तक दी हो। पीसी इन दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में एलेक्स पेरिश के किरदार में नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
 
इसके अतिरिक्त प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीवुड टीवी जगत के चैट शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। आपको बता दें कि पीसी दो पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »