02 May 2024, 03:32:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक साथ आने वाले वाली है यह 'सुपरस्टार' तिकड़ी.. फिर से!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 2:22PM | Updated Date: Feb 27 2017 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार गौरांग दोषी महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म बना सकते हैं।
 
गौरांग दोषी ने अमिताभ को लेकर फिल्म आंखे बनायी थी। चर्चा है कि गौरांग अब अमिताभ को लेकर एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। बच्चन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। चर्चा है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, अमिताभ के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
 
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन इससे पूर्व बंटी और बबली के सुपरहिट गाने 'कजरारे कजरारे.. तेरे कारे कारे नैना..' में साथ नजर आ चुके हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »