26 Apr 2024, 16:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपने करियर की ऊंचाई पर हैं। उनकी झोली में ‘और देवदास’, ‘पद्मावती’ मणिरत्नम की ‘काटरु वेलियिदाई’ और ‘भूमि’ जैसी फिल्में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि यह सबकुछ उन्होंने अपने बलबूते हासिल किया है और इससे खुश हैं।
 
अदिति ने बताया, ‘‘मैं इन सभी फिल्मों का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं, क्योंकि मैंने एक-एक कदम रखते हुए बिना किसी की मदद के फिल्म उद्योग में मुकाम बनाया है।’’
 
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह हमेशा सकारात्मक पहलू को देखती हैं। उन्होंने कहा कि वह किरदार की मांग के अनुसार किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
 
अभिनेत्री कहती हैं कि किसी निश्चित लुक में नजर आने की आदत पड़ जाती है और जब इसमें बदलाव होता है तो कुछ अलग महसूस होता है। उन्होंने कहा कि किरदार को नया लुक देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना महत्वपूर्ण है।
 
अदिति अपनी खूबसूतरी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि उनेक दिन की शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर और गुनगुने पानी के सेवन से होती है। वह संतुलित आहार लेती हैं। वह रोज व्यायाम तो नहीं कर पातीं, लेकिन योग जरूर करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »