27 Apr 2024, 04:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोहित शेट्टी संभालेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी’ की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 11:25AM | Updated Date: Feb 20 2017 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में इस बार अर्जुन नहीं बल्कि निर्देशक रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं।
 
जी हां, पिछली बार खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने वाले अर्जुन कपूर इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे, उनकी जगह डैशिंग फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी इस बार शो को होस्ट करेंगे।
 
खबरों के मुताबिक अर्जुन इस साल फिल्मों बिजी हैं। जिसके चलते वह शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। खबर है कि अर्जुन दिबाकर बनर्जी की एक फिल्म को लेकर बिजी हैं। यही नहीं, होस्ट के साथ साथ इस शो की लोकेशन भी बदल दी जाएगी।
 
इस बार ये सीजन स्पेन में शूट किया जाएगा जो पिछली बार अर्जेनटीना में शूट किया गया था। खबर यह भी है कि इस शो के सीजन चार देशों मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेनटीना और स्पेन में शूट किए जाने हैं। बहुत से सीजन तो पहले ही दक्षिण अफ्रीका में शूट हो चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »