27 Apr 2024, 09:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। ‘मस्तानी गर्ल’ दीपिका पादुकोण ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ में अपना डेब्यू किया था लेकिन यह फिल्म उन्हें हॉलीवुड में वो मुकाम नहीं दिला पाई जो इन दिनों अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मिल रही है।
 
फिलहाल, दीपिका बॉलीवुड में अपने काम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वो बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आएंगी। इतना ही नहीं दीपिका का नाम सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है।
 
फिल्म की कहानी इंडो-चाइना लव स्टोरी पर बेस्ड है और मजे की बात यह है कि चायनीज एक्टर देंग चाओ इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। यही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन  इस फिल्म के लिए दीपिका ने भी हामी भर दी है।
 
फिल्म के डायरेक्टर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘यह एक क्रॉस कल्चर फिल्म है, जिसकी कहानी बीजिंग में बुनी गई है। इस फिल्म में किसी भारतीय एक्ट्रेस का नाम कन्फर्म है जो इंटरनेश्नली भी काफी फेमस हो।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »