27 Apr 2024, 10:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेताओं से अद्वितीय काम करवाते हैं भंसाली: रणवीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2017 10:54AM | Updated Date: Feb 16 2017 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि संजय लीला भंसाली अभिनेताओं से अद्वितीय काम करवाते हैं। संजय लीला भंसााली इन दिनों रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर को लेकर फिल्म ‘पद्मावती’ बना रहे हैं।
 
रणवीर इससे पूर्व भंसाली के साथ रामलीला और बाजीराव-मस्तानी में काम कर चुके हैं। रणवीर ने कहा, ‘‘यदि मैं यह कहूं कि भंसाली अभिनेताओं के साथ कैसे काम करते हैं, तो मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं होंगे।
 
उनका अभिनेताओं से शानदार अभिनय करवाना अद्वितीय है। मैं उन्हें हिंदी फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार मानता हूं। ऐसी कुछ चीजें हैं, जो केवल वहीं कर सकते हैं।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »