26 Apr 2024, 12:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार डेविड धवन का कहना है कि सलमान खान की जगह कोई और नहीं ले सकता है। डेविड धवन अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।
 
 जुड़वा में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। जुड़वा-2 में सलमान का किरदार वरुण धवन निभाने जा रहे हैं। डेविड धवन ने सलमान को लेकर 'पार्टनर', 'बीवी नंबर वन' 'जुड़वा' जैसी कुछ सफल फिल्में बनाई है। डेविड धवन ने कहा कि कोई भी सलमान की जगह नहीं ले सकता है। 
 
डेविड धवन ने कहा, सलमान खान एक ही हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। कलाकार के तौर पर उनके बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता... आपको पता नहीं होता कि वह क्या करेंगे। 
 
एक बार कैमरा चालू हुआ कि वह कोई और ही इंसान हो जाते हैं। चलती है क्या नौ से बारह और ऊंची है बिल्डिंग फिल्म जुड़वा 2 में रखे गए हैं।       
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित जुड़वा 2 में वरुण धवन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज़ और तापसी पन्नू की भी अहम भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »