27 Apr 2024, 02:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्यूट हैं शाहिद कपूर की बेटी मीशा, शेयर की पहली फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 5:33PM | Updated Date: Feb 8 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी बेटी मिशा कपूर की पहली क्लियर फोटो शेयर की है। इस फोटो में मिशा अपनी मम्मी मीरा कपूर के साथ बेहद क्यूट लग रही हैं। इससे पहले शाहिद ने मिशा की पहली झलक की तस्वीर अपने साथ शेयर की थी।  
 
शाहिद ने मीरा के मिशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'Hello world'।  शाहिद की वाइफ मीरा कपूर ने 26 अगस्त 2016 की शाम को बेटी को जन्म दिया था। 
 
शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखते हैं। लेकिन अब शाहिद कपूर ने अपनी बेटी की असली फोटो शेयर कर दी है। इससे पहले इस बात का जिक्र शाहिद ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था कि वह जल्द बेटी की तस्वीर शेयर करने वाले हैं। 
 
उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पत्नी मीरा अपनी बेटी मीशा की असली तस्वीर सबके साथ शेयर करके काफी खुश होंगे। शाहिद के ऐसा कहने के साथ ही उम्मीद की जा रही थी कि हो सकता है वह अपनी बेटी की तस्वीर अपने जन्मदिन के दिन शेयर करें। लेकिन शाहिद ने 8 फरवरी को बेटी की पहली झलक शेयर की। बता दें कि शाहिद का जन्मदिन 25 फरवरी को आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »