26 Apr 2024, 13:35:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म बंधुआ के लिए बेहद उत्साहित हैं।  शाहरुख खान की फिल्म रईस हाल ही में प्रदर्शित हुई है।
 
शाहरूख का यह साल  काफी व्यस्त रहने वाला है। शाहरूख की आने वाली फिल्म निर्देशक आनन्द एल.राय के साथ है जिसका शीर्षक 'बंधुआ' रखा गया है। हालांकि स्थायी तौर पर यह शीर्षक नहीं है। फिल्म में शाहरूख बौना के किरदार में नजर आएंगे।
 
शाहरूख का कहना है कि वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शाहरुख़ खान पहली बार निर्देशक आनंद एल राय के साथ काम करने जा रहे हैं। पहले यह फिल्म सलमान खान को लेकर बनाई जाने वली थी, लेकिन बात नही बन सकी। बंधुआ की तुलना कमल हासन की ढाई दशक पूर्व आई 'अप्पू राजा' से की जा रही है।
 
शाहरूख ने कहा "फिल्म का किरदार कमल हसन की अप्पू राजा से मेल नहीं खाता है। उनका किरदार कमल हसन की 'अप्पू राजा' से काफी अलग है। हम ने काफी लुक टेस्ट किए हैं।
 
हम अब ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जिसे हम प्रॉपर प्लानिंग के साथ रिलीजÞ करने जा रहे हैं। ऑडियंस हमारे प्रयासों को जरूर पसंद करेगी। उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों में हम इस किरदार को प्रेप करना शुरू कर देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »