26 Apr 2024, 23:59:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। वे अपनी फिल्म के प्रसार-प्रचार के लिए वो सब कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए। अक्षय कुमार के फिटनेस से तो आप अच्छी तरह रूबरू हैं। शाम 6 .30 खाना खा लेना। 8 बजे तक घर पहुंच जाना।
 
सुबह जल्दी उठना। काम पर समय से पहुंच जाना, यह सब अक्षय कुमार की सफलता और सेहत का राज है। उन्होंने कहा कि, उन्हें फिटनेस के बारे में इतनी जानकारी है कि, वे एक किताब भी लिख सकते हैं। अक्षय कहते हैं, मैंने कभी भी कोई डायट प्लान नहीं बनाया।
 
मैं वही सब खाता हूं जो आप सब लोग खाते हैं। दाल-चावल, दही, मीठे में गुलाब जामुन और खाने के बाद पान भी खाता हूं। सबसे जरूरी यही है कि शाम को 6:30 बजे के पहले जो खाना है खा लेता हूं उसके बाद बिल्कुल भी नहीं। मैं आप लोगों की तरह ही एक सामान्य जिंदगी जीता हूं।
 
एक-डेढ़ घंटे कसरत कर लेता हूं। शाम को 6:30 बजे के पहले खाना खाने की इस रूटीन को अपनाने से डायबीटीज और हार्टअटैक जैसे रोगों को भी कंट्रोल किया जा सकता है। फिटनेस पर मैं एक थीसिस लिख सकता हूं वह भी तुरंत।
 
अक्षय तो अपने शूटिंग का समय 5 बजे सुबह या 6 बजे रखते हैं और शूटिंग करते भी हैं लेकिन उनकी वजह से उन कलाकारों को दिक्कत होती है, जो सुबह नहीं उठ पाते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »