26 Apr 2024, 08:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका से मेरी तुलना नहीं की जानी चाहिए : दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2017 3:23PM | Updated Date: Jan 28 2017 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनकी तुलना प्रियंका चोपड़ा से नहीं की जानी चाहिए। दीपिका और प्रियंका बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में काम कर रही हैं। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' प्रदर्शित होने जा रही है वहीं लोकप्रिय अमेरिकी श्रृंखला क्वांटिको की सफलता के बाद प्रियंका, सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के लिए तैयार हैं।
 
प्रियंका से अक्सर तुलना किए जाने पर दीपिका का मानना है कि दोनों कलाकारों की तुलना करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों की राहें अलग-अलग हैं और दोनों अलग चीजें प्राप्त करने की कोशिश में हैं।
 
दीपिका ने कहा, मुझे नहीं लगता कि तुलना करने की आवश्यकता है। हम दोनों की अलग-अलग दुनिया है और दोनों अलग चीजें प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' को मिली प्रतिक्रिया के बारे में दीपिका ने कहा, यह अद्भुत हैं। फिल्म और हमारे अभिनय के लिए हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। मैं बहुत खुश हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »