27 Apr 2024, 04:44:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रंगून का तीसरा गाना मेरे मियां गए इंग्लैंड हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2017 4:32PM | Updated Date: Jan 27 2017 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विशाल भारद्वाज की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रंगून' का नया गाना 'मेरे पिया गए इंग्लैंड' रिलीज हो गया है। विशाल की पत्नी रेखा भारद्वाज द्वारा गाए गए इस गाने में कंगना खूब ठुमके लगाते नजर आ रही है।
 
इस फिल्म के पहले गाने 'ब्लडी हैल' तुलना करें तो ये गाना आपको ज्यादा मजेदार लगने वाला है। बता दें कि 'रंगून' से शाहिद कपूर और सैफ अली खान पहली बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में शूट हुई 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिसर्च के लिए कंगना अमेरिका और मैक्सिको भी गई थीं।
 
सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म दूसरे वर्ल्ड वॉर पर आधारित है, जिसमें एक्शन भी है और प्यार भी। शाहिद एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। कंगना फिल्म में एक्शन डीवा मिस जूलिया का किरदार निभा रही हैं, मिस जूलिया 40 के दशक की स्टंटवुमन हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »