27 Apr 2024, 00:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस फिल्‍म की कहानी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं अमिताभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 2:31PM | Updated Date: Jan 24 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ की पटकथा को सर्वश्रेष्ठ बताया है। यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘दीवार’ को प्रदर्शित हुये 42 साल हो गए हैं।

अपराध की पृष्ठभूमि पर आधारित 1975 में प्रदर्शित फिल्म दीवार में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, परवीन बॉबी, नीतू सिंह और निरूपा रॉय मुख्य  भूमिकाओं में थीं। 

फिल्म 'दीवार' दो भाइयों की कहानी है, जो अपने अतीत के कारण दो अलग रास्तों पर चल पड़ते हैं। फिल्म मुंबई की गलियों में उनके संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म के बाद अमिताभ की पहचान 'एंग्री यंग मैन' के रूप में बन गई थी।
 
अमिताभ ने कहा कि फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पटकथा सर्वश्रेष्ठ थी। अमिताभ ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। अमिताभ ने ट्वीट किया, फिल्म दीवार के 42 वर्ष। आज की फिल्मों के सप्ताह भर की तुलना में 100 सप्ताह की ट्रॉफी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »