26 Apr 2024, 21:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरूख खान ने कहना है कि वो दिल से चाहते थे कि उनकी आने वाली फिल्म ‘‘रईस’’ का गाना ‘उड़ी उड़ी जाये’ फाल्गुनी पाठक गाएं। गरबा की धुन पर आधारित इस रोमांटिक गाने में शाहरूख और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा नजर आ रहे हैं। 

 
गुजराती लोक संगीत से अपनी पहचान बनाने वाली फाल्गुनी ने शाहरूख के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। तस्वीर के लिए फाल्गुनी ने लिखा, शाहरूख के साथ 1996 के रंगीले दिलवाले वर्ल्ड टूर की पुरानी याद साझा कर रही हूं। शाहरूख रईस के लिए आॅल द बेस्ट। 
 
फाल्गुनी के इस ट्वीट पर शाहरूख ने जवाब दिया, मैं चाहता था कि आप उड़ी उड़ी गाएं। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’ अपने गरबा गीतों के लिए लोकप्रिय फाल्गुनी ने ‘‘केसरियो रंग’’, ‘‘इंढाना विनवा’’, ‘‘पंखिडा तू’’ और ‘‘कुकडा तारी’’ जैसे चर्चित गीत गाए हैं। 
 
रईस के गाने ‘‘उड़ी उड़ी जाये’’ को हालांकि सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन सगातिया ने गाया है जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »