02 May 2024, 03:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। मधुरिमा तुली ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बेबी’ में काम किया है। मधुरिमा सीरियल की दुनिया में नाम कमाने के बाद फिल्मों में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब वह निर्माता बनने जा रही हैं। वैसे मधुरिमा पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं, जो अभिनेत्री से निर्माता बनने जा रही हैं, इसके पहले प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक फिल्म निर्माता बन चुकी हैं। वह एक शॉर्ट फिल्म निर्मित करने जा रही हैं।
 
फिल्म का नाम ‘मेरा एक मजहब’ होगा। फिल्म का लेखन और निर्देशन मधुरिमा के भाई श्रीकांत तुली ने किया है। उल्लेखनीय है कि सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी मधुरिमा अब फिल्म ‘नाम शबाना’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू होंगी। फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »