26 Apr 2024, 19:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रौबदार आवाज और अभिनय के बादशाह पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त ओम पुरी का 6 जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में नया खुलासा हुआ है कि जिंदगी के आखिरी दिनों में वे काफी परेशान थे। 
उन्होंने भारत में अपनी सारी चल-अचल संपत्ति बेचकर अमेरिका में बसने की तैयारी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक ओम पुरी उरी हमले में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव पर अपने बयान और उसके बाद हुई आलोचना से बेहद शर्मिंदा थे। उनके एक करीबी दोस्तों ने भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। 
 
पूछताछ के लिए पेश नहीं हुर्इं दूसरी पत्नी
रविवार को पुलिस ने फिल्म निर्माता खालिद किदवई से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की। पुलिस ने खालिद और ओम पुरी के बीच लेन-देन पर सवाल पूछे। इसके अलावा पुरी की नौकरानी व एक अन्य करीबी शख्स से पूछताछ भी हुई। ओम पुरी की पत्नी नंदिता पूछताछ के लिए नहीं आर्इं। सूत्रों के मुताबिक नंदिता ने पुलिस से कहा कि वो सोमवार को चौथे की रस्म पूरी कर ही आ पाएंगी। 
 
उरी हमले पर ये बोले थे ओम
उरी आतंकी हमले के बाद जब पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लगाई गई थी, तब ओम पुरी ने उनका समर्थन किया था और कहा था कि वे वैलिड वीजा पर इंडिया आते हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने एक चैनल के शो में कहा था कि कौन जबरदस्ती लोगों को फौज में भेजता है? हमने किसी जवान को फोर्स किया था कि फौज में जाओ। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद भी जताया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »