26 Apr 2024, 08:09:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को देखना, उनसे मिलना अधिकतर लोगों का सपना होता है। उनके फैन तो उनकी एक झलक पाने के लिए इस कदर बेताब रहते हैं कि हर रविवार उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। लोगों के इस प्यार और चाहत को देखते हुए बिग बी ने उन्हें नए साल का शानदार तोहफा देने का मन बनाया है। अब आप अमिताभ बच्चन से मिल ही नहीं, बल्कि उनके घर आराम से बैठकर लंच और डिनर कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको करीब 8 हजार रुपए चुकाने होंगे।
 
17 से होगा स्वागत
वन स्टार हाउस पार्टी के नाम से मशहूर शेफ का एक ग्रुप अमिताभ के घर एक पॉप अप रेस्टोरेंट बनाने वाला है। इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए सभी को एक रिजर्व टेबल मिलेगी। जाने-माने शेफ जेम्स शरमन पांच शेफ के साथ मिलकर ये रेस्टोरेंट शुरू करेंगे। वह बीस महीने में बीस देशों में घूमेंगे और लोगों को खाना खिलाएंगे। मुंबई में इनका पॉप अप रेस्टोरेंट बिग बी के जुहू वाले बंगले प्रतीक्षा में होगा। यह रेस्टोरेंट 17  जनवरी से 21 जनवरी के बीच तक खुला रहेगा।
 
शानदार बंगले में होगी जानदार पार्टी
-वन स्टार हाउस पार्टी मुंबई से पहले न्यू यॉर्क, सेन फ्रांसिस्को, सियोल और बीजिंग में रेस्टोरेंट बना चुकी है। 
-बिग बी का जुहू इलाके में विशाल बंगला प्रतीक्षा है।
-वर्तमान में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ ‘जलसा’ में रहते हैं। 
-दो मंजिला ‘जलसा’ करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। 
-उनका दूसरा बंगला प्रतीक्षा है।
-प्रतीक्षा में वह जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे।
-सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ प्रतीक्षा में रहे हैं। 
-अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है।    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »