26 Apr 2024, 12:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रोशन और खुबसूरत हसीना यामी गौतम की एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘काबिल’ का नया गाना ‘मोन अमोर’ रिलीज हो गया है। इस गाने की खासियत यह है कि, जो भी इसे सुनेगा या देखेगा वो भी इसे जरूर गुनगुनाएगा और थिरकेगा।

‘मोन अमोर’ फ्रेंच शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता ‘मेरा प्यार’ और  अंग्रेजी में‘माए लव’ भी कहा जाता है। रितिक और यामी की डांसिंग और लव केमिस्ट्री वाकई काबिले तारीफ है। गाना देखकर आप भी यही कहेंगे। मोन आमोर गाने को विशाल ददलानी ने गाया है तो मशहूर संगीतकार राजेश रोशन ने इसे कंपोज किया है।

रितिक और यामी दोनों अंधे हैं लेकिन इसके बावजूद वो डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। रितिक और यामी के लिए यह करना बेहद मुश्किल रहा होगा इसमें कोई दो राय नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »