26 Apr 2024, 16:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल सिल्वर स्क्रीन पर फिर से खलनायिका का किरदार निभाती नजर आ सकती है। काजोल ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से बॉलीवुड में कमबैक किया है। काजोल अब तमिल फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म का टाइटल 'वीआईपी' है। चर्चा है कि इसमें काजोल एक खलनायिका के रोल में नजर आएंगी।
 
बताया जाता है कि फिल्म की कहानी एक मर्डर की जांच पर बन रही है। कहा जा रहा है कि काजोल इसमें एक 'सिंगल मदर' बनी हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब काजोल खलनायक का रोल कर रही हैं। काजोल ने  राजीव राय की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' में  एक किलर का रोल कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और मनीषा कोईराला ने काम किया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »