26 Apr 2024, 09:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिया जोर का झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 1:52PM | Updated Date: Dec 30 2016 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐशवर्या राय बच्चन गुरु, रावण, कुछ ना कहो और सरकार राज में साथ काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में दर्शकों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया था। 2007 में शादी के बाद से इस जोड़े ने साथ में एक भी फिल्म नहीं की है। वहीं सेलिब्रिटीज के फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
 
हालांकि अभी तक कुछ आधिकारिक नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं जिनके अनुसार ऐ दिल है मुश्किल मे आखिरी बार दिखाई देने वाली एक्ट्रेस अभिषेक के साथ अगली फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन जूनियर बच्चन ने इस विचार को रिजेक्ट कर दिया है।
 
प्रभुदेवा के साथ मिलकर अभिषेक बच्चन और बंटी वालिया मोशन पिक्चर्स के अंतर्गत एक फिल्म बनाने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया- क्योंकि यह होम प्रोडक्शन फिल्म है।
 
इसी वजह से ऐश्वर्या इसमें काम करने को लेकर काफी खुश थीं। लेकिन अभिषेक ने अपनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक युवा चेहरे की तलाश अपने ग्रुप से करवाना शुरू कर दी है।
 
उन्हें लगता है कि ऐश्वर्या इसके लिए काफी ज्यादा डेवेलप हैं। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। इसी वजह से हकीकत के क्या है वो किसी को नहीं पता।
 
बता दें कि एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी अराध्या के पांचवें जन्मदिन पर गुरुवार को उन्हें एक करोड़ फॉलोवर्स का तोहफा मिला है। 40 साल के एक्टर ने अपनी इस खुशी को ट्विटर पर एक ट्विट के जरिए जाहिर किया।
 
उन्होंने लिखा, मेरी बेटी के बर्थडे पर मुझे यह तोहफा मिला है। 1 करोड़ फॉलोवर्स!! हमारी टीम बढ़ रही है। आप सभी को ढेर सारा प्यार और सम्मान।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »