26 Apr 2024, 06:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कृति के हाथ लगा जैकपोट, जानिए किसके साथ करेंगी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 12:44PM | Updated Date: Dec 29 2016 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन , महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के साथ काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य फिल्म 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' निर्देशित करने जा रहे हैं ।यह फिल्म यशराज बैनर तले बनाई जाएगी।
 
फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका होगी। चर्चा है कि अब इस फिल्म के लिये आमिर के अपोजिट कृति को शामिल कर लिया गया है।इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गयी है।
 
गौरतलब है कि कृति ने वर्ष 2014 में हीरोपंती से अपना फिल्मी डेब्यू किया था। कृति ने इसके बाद शाहरुŸख खान के साथ फिल्म दिलवाले में काम किया।
 
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश के ज़माने के ठगों की है। यह फिल्म मेडोव्स टेलर की किताब 'कन्फेशन ऑफ अ ठग' पर आधारित है जो साल 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »