26 Apr 2024, 13:43:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोविंदा की कमबैक फिल्म 'आ गया हीरो' का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 12:16PM | Updated Date: Dec 29 2016 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और डांसिग स्टार गोंविदा अब कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म आ गया हीरो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में गोविंदा एक्शन करते नजर आएंगे तो वहीं उनका रोमांस भी दिखेगा।
 
गोंविदा की आखिरी फिल्म 2014 में 'किल दिल' और 'हैप्पी ऐंडिंग' आई थी। 'किल दिल' में निभाए गए नकारात्मक किरदार के लिए वे काफी प्रशंसित भी हुए थे।
 
'आ गया हीरो' के प्रोमो में गोविन्दा पूरी तरह से अपने 90 के दशक के अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्शन, कॉमेडी और डांस का भरपूर तडका लगाते हुए वे दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रोमो की गति तेज है, जो दर्शकों को एक क्षण भी सोचने समझने का मौका नहीं दे रही है।
 
'आ गया हीरो' गोविन्दा के लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि वे इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की तीसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड में स्थापित करने में मददगार साबित होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »