26 Apr 2024, 23:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान ने प्रियंका जग्गा को दिखाया बाहर का रास्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 11:18AM | Updated Date: Dec 25 2016 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है लेकिन शनिवार के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जो आजतक बिग बॉस के घर में नहीं हुआ।

आपको बता दें कि प्रियंका जग्गा के भाई ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि प्रियंका को उनकी तबीयत ना ठीक होने की वजह से शो से बाहर किया गया है।

आपको बता दें कि सच कुछ और ही है दरअसल सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने प्रियंका से घर से निकलने के लिए कहा। प्रियंका ने इस हफ्ते घर के अंदर बहुत कुछ ऐसा किया जो उन्हें नहीं करना चाहिए। ना सिर्फ प्रियंका ने घर में बाकी सदस्यों के साथ बुरा बर्ताव किया बल्कि लोपामुद्रा और मनु पंजाबी पर फंब्तियां कसी।

सलमान, प्रियंका के व्यवहार से काफी नाराज थे। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान जब सलमान प्रियंका से बात करते हैं तो प्रियंका उनसे लड़ने लगती हैं। जिससे सलमान आगबबूला हो जाते हैं। इससे पहले वो अपना आपा खोते उन्होंने जग्गा से घर से निकल जाने के लिए कहा और प्रियंका बिना किसी कंटेस्टेंट को अलविदा कहे चली भी जाती हैं। बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सदस्य को खुद सलमान ने शो से बाहर कर दिया हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »