26 Apr 2024, 13:21:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' में काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड फिल्मकार  रंजीत तिवारी कॉमेडी फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' बनाने जा रहे हैं। फिल्म के लिये फरहान अख्तर के अपोजिट कृति सैनन का चयन किया गया था।
 
कृति ने अब यह फिल्म छोड़ दी है और अब फिल्म में फरहान के अपोजिट 'मिर्जिया' फेम सैयामी खेर काम करेंगी। चर्चा हो रही है कि कृति के फिल्म छोड़ने की असली वजह फरहान अख्तर हैं, जो इसमें लीड रोल निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कृति उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने 'लखनऊ सेंट्रल' छोड़ दी।
 
कृति ने इसका खंडन किया है। कृति का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कृति ने कहा "मैं 'लखनऊ सेंट्रल' करने के लिए काफी रोमांचित थी, क्योंकि यह वाकई में एक अच्छी स्क्रिप्ट है। फिल्म छोड़ने के फैसले से फरहान का कोई लेना-देना नहीं है।
 
दुर्भाग्य से फिल्म का शूटिंग शेड्यूल बदल दिया गया और मेरे द्वारा किए गए कुछ पहले कमिटमेंट की वजह से फिल्म को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। कृति ने यह भी कहा कि वो भविष्य में फरहान के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »