26 Apr 2024, 19:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेवॉच में प्रियंका ने दमदार अभिनय किया होगा: परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 9:39AM | Updated Date: Dec 15 2016 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में दमदार अभिनय किया होगा।
 
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का ट्रेलर आ चुका है और लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स इसे मिला है। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका की बस हल्की सी ही झलक मिली है लेकिन इस फिल्म को लेकर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा का कहना है कि ये फिल्म वाकई में काफी अच्छी होने वाली है।
 
परिणीति ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, मैंने इसका ट्रेलर देखा है और ये वाकई में कमाल का है। वहीं इस ट्रेलर में प्रियंका की हल्की सी झलक के बारे में परिणीति से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस ट्रेलर को कहानी के हिसाब से काटा गया होगा।
 
मुझे पूरा भरोसा है प्रियंका इस फिल्म में कमाल की लग रही होंगी और दमदार अभिनय किया होगा। मैंने इस फिल्म के कुछ स्टिल देखे हैं जिसमें प्रियंका काफी अच्छी लग रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »