26 Apr 2024, 23:10:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। सोनम ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो वो भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई थीं और उनके लिए यह बहुत बड़ा आघात था। ये खुलासा सोनम कपूर ने एक चैट शो के दौरान किया है। इसका नाम द बॉलीवुड राउंडटेबल है।
 
इस टॉक शो में अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, विद्या बालन और राधिका आप्टे के साथ पहुची सोनम कपूर ने टीनेज में अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया। सोनम ने समाज में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे शोषण से संबधित एक सवाल पर अपनी जिंदगी से जुड़े एक सच का खुलासा किया। 
 
इससे पहले भी कई एक्ट्रेस इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं। फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे और सुरवीन चावला ने भी अपने साथ हुए छेड़छाड़, कास्टिंग काउच और शोषण की बात खुल कर कही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »