26 Apr 2024, 09:07:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हनी सिंह भारत में पॉप संगित और रैप सॉग्स के लिए जाने जाते हैं, और भी कई खास बात है जिसके लिए हनी काफी मशहूर हैं और वो इन सब फैशन के ट्रेंड सेटर कहलाते हैं। हनी ऐसे पहले संगीत कलाकार हैं जिन्होंने भारत में वेस्टर्न म्यूजिक की परंपरा शुरू की। उनका यह फैशन उनके चहेते तो फॉलो करते ही हैं पर बाकी म्यूजिक कलाकार भी उनके ट्रेंड को अपनाते हुए नजर आते हैं।
 
हनी अपनी अलग संगीत शैली और यूनिक ड्रेसिंग के अंदाज के लिए अपने चहेतों में मशहूर हैं। हनी अपने पहनावे में स्टाइलिश कैप, बैगी टी-शर्ट्स की स्टाईल अपनाते हैं और वह ट्रेंडी चैन और हाथ में अलग अलग किस्म की घडियां, रिंग्स और ब्रेसलेट भी अपने स्टाइल को हिस्सा मानते हैं जो कि किसी भी रैपर ने अपनी फैशन में नहीं अपनाया। इनकी स्टाइल यहां पर खत्म नहीं हुई।
 
हनी अपनी दिलकश ड्रेसिंग के लिए मशहूर तो हैं और तो और उनके यूनिक हेयर स्टाइल और हेयर कलर के लिए भी लोगो में फेमस हैं। हनी सिंह ने अपने गानों में सुंदर लोकेशन और बड़ी-बड़ी गाडियों को शूट करने का ट्रेंड शुरू किया था और अब पंजाबी रैपर भी हनी की तरह एक्जॉटिक लोकेशन में बड़ी गाडियों के साथ शूट करने लगे हैं।
 
हनी ने अपने खास गानों की वजह से अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है और अब बाकि रैपर भी उनका यह खास अंदाज को फॉलो करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यो यो हनी सिंह को 2016 में हुए ‘मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड’ सेरेमनी में ‘मोस्ट स्टाइलिश सिंगर’ अवार्ड से नवाजा भी गया था। हनी सिंह के फैंस खासकर यूथ उनका यह खास स्टाइल बड़े पैमाने पे फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »