26 Apr 2024, 22:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के हाथों मेरे बेटे का भविष्य सुरक्षित: सुनील शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 2:22PM | Updated Date: Dec 11 2016 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि सलमान खान के हाथों उनके बेटे अहान शेट्टी का भविष्य सुरक्षित है। सलमान खान ने सुनील शेट्टी की पुत्री आथिया शेट्टी को फिल्म हीरो के जरिए लॉन्च किया था। सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी भी अब बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला, अहान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अपने बेटे के डेब्यू को लेकर सुनील काफी उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़े डरे हुए भी है और उनका यह डर जायज भी हैं क्योंकि उनकी बेटी आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं किया था।

सुनील ने कहा, अहान पर सलमान का काफी प्रभाव है। अहान जब छोटे थे तो वो सलमान के गाने ओ ओ जाने जाना पर शर्ट उतार कर डांस किया करते थे।

हाल ही में सलमान ने मुझे फोन कर अहान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा। मैं समझ गया था कि मेरा बेटा एक सुरक्षित हाथ में है। अहान को दो बड़े प्रोडक्शन हाउस से फिल्मों का आॅफर मिला लेकिन उसने उसके लिए मना कर दिया। मुझे यकीन है कि साजिद आगे तक मेरे बेटे का हाथ पकड़ कर ले जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »