27 Apr 2024, 10:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत ने एक फिल्म के लिए अपनी फीस 15 करोड़ कर ली है।

इससे पहले बॉलीवुड़ में दीपिका पादुकोण को एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना मिलाता था।  पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद दीपिका ने  एक फिल्म के लिए अपनी फीस 12 करोड़ रुपए कर लिया था। इस मामले में अब कंगना रनौत ने दीपिका से आगे निकल गई है।

एक सूत्र के मुताबिक कंगना ने अपनी फीस में 50 प्रतिशत का इजाफा किया है और कंगना अब प्रति फिल्म निर्माताओं से 15 करोड रुपए मांग रही हैं। यह हिन्दी सिने अभिनेत्रियों द्वारा मांगा जाने वाला सबसे बडा मेहनताना है।

इस समय कंगना रनौत विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून और हंसल मेहता की फिल्म सिमरन में व्यस्त हैं। यह दोनों फिल्में पूरी तरह से नायिका प्रधान हैं और जिन लोगों ने इन फिल्मों के रफ प्रिंट देखे हैं, उनका कहना है कि यह फिल्में कंगना को शीर्ष स्थान पर काबिज करेंगी इसमें कोई दो राय नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »