26 Apr 2024, 11:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। अभिनय के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में व्यस्त हैं प्रियंका ‘क्वांटिको’ सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। प्रियंका को अब बॉलीवुड की याद आने लगी है और वह जल्द से जल्द बॉलीवुड फिल्म करना चाहती हैं।
 
प्रियंका ने ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। इस सेशन के दौरान ही एक प्रशंसक ने पूछ लिया कि क्या वह बॉलीवुड को मिस कर रही हैं। प्रियंका ने कहा, ‘‘हां,मैं बॉलीवुड को बहुत याद करती हूं। अगली फिल्म में काम करने का इंतजार नहीं कर सकती।’’
 
जब एक अन्य प्रशंसक ने यह पूछा कि वह दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने पर कैसा महसूस कर रही हैं, तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए शानदार और गौरवपूर्ण अनुभूति है।
 
एक प्रशंसक ने यह भी पूछ लिया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के अलावा क्या बनना चाहती थीं तो प्रियंका ने कहा कि वह एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती थीं। फिलहाल प्रियंका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर उत्साहित हैं। यह अगले साल रिलीज होने वाली है और इसमें वह एक विलेन के रोल में नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »