26 Apr 2024, 05:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण शर्मिंदा होना पड़ता था : कंगना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2016 10:00AM | Updated Date: Dec 6 2016 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत का कहना है कि अंग्रेजी नहीं जान पाने के कारण उन्हें शर्मिदा होना पड़ता था। कंगना ने अपने कैरियर के शुरुआती संघर्ष को साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह इस इंडस्ट्री में आई थीं तब अंग्रेजी न बोल पाने के कारण लोग उन्हें काफी शर्मिंदा करते थे।
 
उन्होंने बताया कि लोग उन्हें कपड़े पहनने के ढंग को लेकर भी काफी शर्मिंदा करते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर कोई शर्म नहीं है कि वह कहां से आई हैं और जब लोग इस कारण से उनके बारे में खराब बातें करते हैं, तब भी उन्होंने अपना व्यक्तित्व बनाए रखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »