27 Apr 2024, 00:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फाइटिंग सीन करते हुए घायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2016 7:42PM | Updated Date: Dec 4 2016 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आने वाली तमिल फिल्म ‘2.0’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म '2.0' की एक फाइट सीन शूट कर रहे थे। घटना शनिवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वह गिर गए और उनके बाएं पैर में मामूली चोट आई है। जिसके बाद उन्हें पास के चेट्टीनाड अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया है कि रजनीकांत अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

रजनीकांत के प्रबंधक रियाज के. अहमद ने उनके ट्विटर पेज पर एक वीडियो जारी की है, जिसमें वह हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते और उसके बाद कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म के फर्स्ट लुक के लॉन्च किया गया था। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ रुपए का है। 
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »