27 Apr 2024, 07:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख की कोल्डप्ले पार्टी में सलमान-विवेक का हुआ सामना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2016 12:05PM | Updated Date: Dec 4 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच कोल्ड वॉर हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। बीती बातों के बारे में बात की जाए तो ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से 13 साल पहले इन दोनों के बीच बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी। हाल ही में दोनों का आमना-सामना हुआ शाहरुख खान के घर रखी कोल्डप्ले की पार्टी में। दोनों यहां मौजूद थे और सिचुएशन थोड़ी अजीब हो गई।

एक सोर्स ने बताया कि, विवेक पूरी तरह से सलमान को इग्नोर कर रहे थे। विवेक ने एक कोना पकड़ा और जब भी सलमान वहां से गुजरते थे वो बिलकुल विपरीत दिशा की तरफ चलने लगते थे। इस दौरान वो बहुत अनकम्फर्टेबल थे।

सोर्स ने सलमान के व्यवहार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, सलमान अपने गैंग एसआरके, कटरीना, रितिक और क्रिस मार्टिन के साथ यहां वहां घूम रहे थे। वो तो विवेक की तरफ देख भी नहीं रह थे। सिर्फ विवेक की बॉडी लैंग्वेज थोड़ी अजीब थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »