27 Apr 2024, 05:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया का कहना है कि वह सलमान खान का जीवन भर कर्जदार बने रहेंगे। हिमेश रेशमिया ने वर्ष 1998 में सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के साथ संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
 
इसके बाद हिमेश ने तेरे नाम, बॉडीगॉर्ड और प्रेम रतन धन पायो जैसी सलमान की फिल्मों में भी संगीत दिया। हिमेश, सलमान खान को अपनी कामयाबी की बैकबोन मान रहे हैं। हिमेश, सलमान के साथ काम करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
 
हिमेश रेशमिया ने कहा, मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं उनका कर्जदार हूं। वो मेरी कामयाबी की रीढ़ की हड्डी रहे हैं। मैं हमेशा  उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहता हूं। हिमेश फिल्में करने के साथ ही साथ अपने एक ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका नाम हिमेश रेशमिया एंड द ज्वेल्स आॅफ इंडिया पर भी काम कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »