27 Apr 2024, 03:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैं बिना किसी डर के काम करने की कोशिश करती हूं : अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 12:37PM | Updated Date: Nov 28 2016 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि सिनेमा से उनका प्यार उन्हें प्रेरित करता रहता है। अनुष्का को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए आठ साल हो गए हैं। अनुष्का ने कहा कि वह असुरक्षा को अपने फैसले को प्रभावित करने नहीं देतीं। इस साल अनुष्का की  'सुलतान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्में प्रदर्शित हुई है। अनुष्का इन दिनों 'फिल्लौरी' और ''द रिंग'' में काम कर रही है।
 
अनुष्का ने कहा कि वह खुद को किसी दायरे में सीमित नहीं करना चाहती क्योंकि चाहे वह अभिनय हो या फिल्मों का निर्माण, वह हमेशा आने वाली चीजों को लेकर उत्साहित रहती हैं। अनुष्का ने कहा, मैं बिना किसी डर के काम करने की कोशिश करती हूं... कई बार हम डर के कारण अपने फैसले लेने लगते हैं। मैंने अपने साथ ऐसा होने नहीं दिया। इसलिए मैं खुशमिजाज रहती हूं एवं जीवन में अच्छा कर रही है, साथ ही मुझे लगता है कि मैं एक इंसान के तौर पर भी परिपक्व हो रही हूं क्योंकि यह मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »