09 May 2024, 03:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म जगत में अपने दम पर एक खास मुकाम बनाया है। अपनी प्रतिभा के बलबूते आज वह दुनियाभर में एक जाना-पहचाना नाम हैं। अभिनेत्री का कहना है कि अपने प्रशंसकों की वजह से आज वह इस स्थिति में हैं कि वह पोस्टर का चेहरा बन सकी हैं, लेकिन उन्हें और उपलब्धियां हासिल करनी हैं।
 
प्रियंका ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है वह बिना किसी की मदद लिए कड़ी मेहनत के बलबूते हासिल किया है। प्रियंका के मुताबिक, मैंने बिना किसी की मदद लिए फिल्म जगत में शुरुआत की। मेरे लिए न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि मुंबई शहर भी नया था। मैं किसी को जानती भी नहीं थी, इसलिए मैंने जो कुछ भी किया बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर किया।
 
अभिनेत्री ने कहा कि दुनिया भर के प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह ने उन्हें अच्छा काम करने की शक्ति दी है। अपने चाहने वालों की बदौलत वह पोस्टर पर नजर आ सकी हैं। गौरतलब है कि प्रियंका अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘सर्वानन’ का ट्रेलर लांच करने टोरंटो पहुंचीं थी। अभिनेत्री फिलहाल अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फिल्म ‘बेवॉच’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »