27 Apr 2024, 10:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु एक बार फिर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने जा रही है। बिपाशा, करण के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं।

निर्देशक भूषण पटेल ने करण को फिल्म के लिए साइन किया है, जो इसके पहले दोनों को लेकर फिल्म 'अलोन' बना चुके हैं। करण और भूषण पटेल काफी समय से इस फिल्म की कहानी के बारे में चर्चा कर रहे थे। हाल ही में दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुहर लगाई।

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए बिपाशा को भी रोल ऑफर किया गया है। यदि ऐसा होता है, तो लंबे वक्त बाद दोनों रियल लाइफ पार्टनर सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिख सकते हैं। भूषण पटेल का कहना है कि अभी बिपाशा से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण ने अपनी को-स्टार बिपाशा बसु को डेट करने के बाद इस वर्ष उनसे शादी कर ली थी।
 
बिपाशा बसु बीते कुछ समय पर टीवी पर भी नजर आ चुकी हैं। दोनों को टीवी पर भी साथ आने का आॅफर मिला है। एक सीरियल के एपिसोड के लिए यह दोनों सितारे पॉपुलर टीवी शो में नजर भी आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »