26 Apr 2024, 09:26:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'जुड़वा 2' में जैकलीन, तापसी के साथ रोमांस कर सकते है वरूण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2016 10:36AM | Updated Date: Nov 23 2016 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन सिल्वर स्क्रीन पर जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुडवा में सलमान खान ,करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
'जुड़वा 2' में वरूण धवन की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री का नाम तय हो गया हैं।  बताया जा रहा है कि इस फिल्म में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जैकलीन वरुण के साथ फिल्­म 'ढिसूम' में काम कर चुकी हैं लेकिन तापसी की वरुण के साथ यह पहली फिल्म होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »