29 Mar 2024, 05:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता ने उनके जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया है। यह सलमान के लिए उनके बर्थ डे का बेस्ट गिफ्ट है। अर्पिता ने अपनी बेटी का नाम आयत रखा है जो उनके पिता सलीम खान ने सुझाया था। अर्पिता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सलमान खान गोद में आयत को पकड़े हुए हैं और साथ में मां सलमा हैं।
 
अर्पिता ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- इस दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जिससे मुझे डर लगे। इसका सिर्फ एक कारण है क्योंकि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ खड़े हैं और मुझे कुछ नहीं होने देंगे। अब आयत को भी यह सुरक्षा मिलेगी। भगवान ने इन्हें भेजा है। हमेशा आपके शुक्रगुजार रहूंगी सलमान खान और मां सलमा खान। आयत के जन्म पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- आयत इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। आयुष और अर्पित इस बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट के लिए शुक्रिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »