26 Apr 2024, 16:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना ने कहा, फिल्मी दुनिया ने मेरी अंग्रेजी का उड़ाया मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 2:37PM | Updated Date: Jan 11 2020 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि फिल्मी दुनिया ने उनकी अंग्रेजी का हमेशा मजाक बनाया है, जिसकी वजह से उन्होंने हिंदी भाषा को प्रमुखता दी। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर हिंदी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अभिनेत्री की एक क्लिप साझा की। वीडियो में अभिनेत्री सभी से हिंदी को महत्व देने के लिए कह रही हैं।

अभिनेत्री कह रही हैं, "आज हिंदी दिवस के अवसर पर अंग्रेजी से लेते हैं 'पंगा', मगर प्यार से। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, लेकिन राष्ट्र बोलने से कतराता है। जुबान से ए, बी, सी, डी, जिस विश्वास से फूटती है, क, ख, ग.. उस आत्मविश्वास से क्यों नहीं निकलता..मां-बाप भी चौड़े होकर बताते हैं, जब बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं।" अभिनेत्री आगे कह रही हैं, "अंग्रेजी में पैदल हो तो शर्म आ जाती है, लेकिन हिंदी में हाथ तंग हो तो माथे पर सिकन भी नहीं आती। भाषा कभी सोशल सर्कल का पासवर्ड बन जाती है, तो कभी हमारे प्रतिभा का सर्टिफिकेट।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »