मुंबई। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सलमान की फिल्म दबंग 3 की एंट्री सौ करोड़ क्लब में हो गई है। बॉलीवुड के दबंग खान सिर्फ फिल्मों में ही दबंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी दबंग हैं। सलमान खान समय-समय पर अपनी उदारता का उदाहरण देते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने इसका एक और उदाहरण दिया है। अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी।
इस फिल्म में साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने सलमान के सामने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में किच्चा के काम से सलमान इतना खुश हुए कि उन्होंने किच्चा को गिफ्ट में पौने दो करोड़ रुपये की BMW M5 तोहफे में दे दी। इसकी जानकारी किच्चा सुदीप ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। किच्चा सुदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सलमान के इस तोहफे के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने किच्चा सुदीप ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी किया है।