27 Apr 2024, 03:58:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी कर ली है। अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधीं। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीब दो महीने बाद अब उनके मायके रीवा में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। 9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई।
 
इस दौरान मोहिना ने पिंक कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली पहना। साथ ही उन्होंने दुपट्टा सिर पर कैरी किया। मिनिमल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी मोहिना पर काफी जच रहा था। मोहिना के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मोहिना और सुयश रावत के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान स्टेज पर आतिशबाजी की गई। साथ ही कई कलाकारों ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस भी दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »