26 Apr 2024, 12:15:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर ने पूछा- करूं क्या डायल नंबर? नागपुर पुलिस बोलीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 1:27PM | Updated Date: Nov 7 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में वोग इंडिया के लिए एक फोटोशूट कराया था, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने साल 1999 में आई फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के मशहूर गाने 'what is mobile number' को इसके कैप्शन में लिखा है। रणवीर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे अपने शानदार ड्रेसिंग स्टाइल के साथ एक लैंडलाइन लिए खड़े हुए हैं। कैप्शन में रणवीर ने लिखा, "Whattis mobile number? Whattis your smile number? Whattis your style number? करूं क्या dial number?" अब रणवीर के इस कैप्शन पर उनके फैंस तो मजे ले ही रहे थे.
 
इसी बीच नागपुर पुलिस ने भी रणवीर की इस फोटो पर मजेदार कमेंट कर दिया. नागपुर सिटी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर की इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा, "100 ☎." यह पहली बार नहीं है जब नागपुर सिटी पुलिस ने अपने इस तरह के ट्वीट से लोगों का दिल जीता है। सितंबर की शुरुआत में, नागपुर पुलिस ने चंद्रयान 2 को लेकर ऐसा ट्वीट किया था, जिसके बाद हर कोई उनकी काफी सराहना कर रहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »