मुंबई। अभिनेत्री लीजा हेडन इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को लेकर सुर्खियों में है। लीजा ने साल 2016 में अक्टूबर में डिनो लालवानी के साथ शादी कर ली थी। डिनो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वहीं शादी के बाद लीजा ने मई 2017 में अपने पहले बेटे जैक को जन्म दिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमे लीजा का बेबीबंप नजर आ रहा है। पिक्चर्स में लीजा बिकिनी में दिख रही हैं। बिकिनी में लीजा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। तस्वीरों में लीजा का हॉट अंदाज देखने को मिला है।