मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह कुछ अजीब लग रहे हैं। रणवीर सिंह तस्वीरों में अजोब-गरीब हरकत व कपड़ों में नजर आए। दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह एक डबिंग स्टूडियो पहुंचे जहां उन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस दौरान रणवीर ने लाल रंग की हुडी (स्वैट शर्ट) पहनी हुई है जो घुटनों से भी ज्यादा नीचे थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जींस व रोशनी ग्रीन कलर के शूज पहन रखे हैं।