26 Apr 2024, 07:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बजरंगी भाईजान की मुन्नी अब दिखती है ऐसी, तस्‍वीरें कर देगी दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:34PM | Updated Date: Oct 1 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। इस फिल्‍म में सलमान खान के साथ दिखाई देने वाली मुन्नी यानि हर्षाली मल्होत्रा तो आपको याद ही होगी जो आज काफी बदल गई है। हर्षाली मल्होत्रा  तो 2008 में पैदा हुई थी। हर्षाली बजरंगी भाईजान में दिखाई दी थी जब वह केवल 7 साल की थी। छोटी लड़की ने लाखों भारतीय लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म के कारण वह रातों रात मशहूर हो गईं। लेकिन अब, हर्षाली अब 11 साल की है, और वह अब बड़ी हो गई है। 
 
हर्षाली कई मौकों पर बॉलीवुड को लेकर अपनी महत्वाकाक्षांओं को जाहिर कर चुकी हैं। वह बड़ी होकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बनना चाहती हैं। हर्षाली मल्होत्रा एक चाइल्ड एक्टर हैं, जिनको फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से पहचान मिली थी। अब चार सालों के बाद वो 11 साल की हो गई हैं और आज की मुन्नी की तस्वीरें पहले से बेहद अलग हैं. बजरंगी भाईजान हर्षाली मल्होत्रा की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में हर्षाली ने मुन्नी का किरदार निभाया था। इस किरदार की वजह से मुन्नी को काफी पसंद किया गया था। मुन्नी अभी फिल्मों पर धयान न देकर अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। हर्षाली अभी काफी छोटी हैं तो जाहिर है कि वो अपने आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल नहीं करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »