02 May 2024, 03:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय के प्‍यार में पागल थी रवीना टंडन - की थी सुसाइड की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:31AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजल की शादी को 18 साल हो चुके हैं। अब उनके दो बच्‍चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी। लेकिन क्‍या आपको पता है बॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री अजय देवगन के प्‍यार में पूरी तरह पागल हो चुकी थी। इस अभिनेत्री का नाम रवीना टंडन हैं। रवीना टंडन से नाम जुड़ने के बाद अजय देवगन को प्यार के मामले में उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से जोड़ा जाने लगा। इसी वजह से रवीना अजय से काफी नाराज हो गई थीं। खबरों के मुताबिक इसी वजह से रवीना और करिश्मा में झगड़ा भी हो गया था। अजय देवगन से ब्रेकअप होने पर रवीना टंडन इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।
 
इस पूरे मामले पर अजय देवगन ने किसी से कभी कुछ नहीं कहां और ना ही सहमती रखी। सन् 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है। अजय ने तब यह भी कहा कि रवीना केवल पब्लिसिटी के कारण मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं। जबकि उन दोनों के बीच ऐसा कोइ रिश्ता कभी रहा ही नहीं है। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। लेकिन कहा जाता है कि अजय देवगन आज भी रवीना टंडन से दूरी बनाकर रखते हैं उनके और रवीना के बीच में तकरार आज भी देखा जा सकता है। रवीना और करिश्‍मा से दूरी होने के बाद अजय की लाइफ में काजोल आईं और वो उनकी लाइफ पार्टनर बनी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »