मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सामने आती रहती है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में निक जोनास पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात के साथ नजर आ रहे हैं।
पाक अभिनेत्री मेहविश ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर छा गई है। अब इस फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई प्रियंका से पति संभालने की बात कह रहा है तो कोई निक को ही समझाइश देने में लगा है।