27 Apr 2024, 08:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सारा अली खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री सारा ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की करीबी भी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि, कुछ वक्त पहले खबर आई कि दोनों अलग हो गए है। अब सुशांत ने सारा के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।
 
कहा जा रहा है कि सुशांत ने सारा के साथ एक टीवी एड के लिए काम करने से मना कर दिया है। इसके लिए दोनों को साथ कास्ट किया जाना था लेकिन सुशांत ने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने एक टीवी कमर्शियल के लिए सुशांत और सारा को कास्ट करना चाहती थी। लेकिन जब सुशांत को पता चला कि उन्हें सारा के अपोजिट काम करना पड़ेगा तो उन्होंने ये ऐड करने से मना कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »