27 Apr 2024, 04:30:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यामी गौतम ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें ये खूबसूरत तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 11:47AM | Updated Date: Sep 8 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। यामी गौतम ने हाल ही में दिल्ली के ताज पैलेस में रैंप वॉक किया। यामी ने इंडियन कुटूर फैशन वीक के दौरान ये रैंप वॉक किया जिसमें यामी ने शॉजस्टॉपर बन कर दर्शको का दिल जीता। ये मौका फैशन वीक के फिनाले का था जिसमें यामी ने अपना जादू दिखा दिया। कुछ समय पहले ही यामी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालु की शूटिंग खत्म कर के आई है।
 
फिल्म में यामी एक वकील का किरदार निभा रही है वही फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्दा कपूर भी है।इसके अलावा यामी फिल्म उरी में भी दिखाई देगी जिसमें विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में है। शॉट हेयर के साथ बड़े बड़े झुमके पहने काफी दिलचस्प लग रहे है।इससे पहले भी यामी कई शोज की शॉ स्टॉपर बन चुकी है और हमेशा अपनी खुबसूरती से सबका दिल जीतती आई है इस बार भी यामी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।देखते है अपने आने वाली फिल्मो में यामी क्या जादू दिखाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »